
हादसे में मृत गोवंश के अंतिम संस्कार में सहयोग करने वाले अधिकारियों का किया सम्मान
Pilibhit News - क्षेत्र में एक हादसे में 50 से अधिक गोवंश पशुओं की मौत हुई। मृत गोवंश के अंतिम संस्कार में प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय सहयोग दिया। इसी योगदान के लिए बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल और गौ रक्षकों ने...
क्षेत्र में हादसे में लगभग 50 से अधिक गोवंश पशुओं की मौत हो चुकी हैं। इन मृत गोवंशों के अंतिम संस्कार में प्रशासनिक अधिकारियों ने न केवल सक्रिय सहयोग दिया बल्कि हर संभव मदद भी की। इसी योगदान को देखते हुए बुधवार को राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं गौ रक्षकों ने नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित को सम्मानित किया। अधिकारियों को पटका पहनाकर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर गौ रक्षक शिवम भदौरिया ने कहा कि एसडीएम, नायब तहसीलदार और कोतवाल मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारी न केवल प्रशासनिक सहयोग करते हैं बल्कि स्वयं मौके पर पहुंचकर हर व्यवस्था सुनिश्चित करते हैं।

जरूरत पड़ने पर जेसीबी मशीन तक उपलब्ध कराकर गौ माता के अंतिम संस्कार में सहयोग करते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




