स्टाफ नर्स और वार्ड आया का स्पष्टीकरण तलब
Pilibhit News - पूरनपुर में लेबर रूम में तैनात स्टाफ नर्स और वार्ड आया से लापरवाही के मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीएचसी में प्रसव की सुविधा के दौरान मरीजों और तीमारदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। 16 नवंबर की रात एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तीमारदार को प्रसूता को व्हीलचेयर पर ले जाते हुए दिखाया गया था।

पूरनपुर। लापरवाही को लेकर लेबर रुम में तैनात स्टाफ नर्स और वार्ड आया का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने तीनों से दो दिन में जबाब देने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं संतोषजनक जबाब न आने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। लापरवाही को लेकर वीडियो वायरल हुआ था। सीएचसी में संचालित प्रसव की सुविधा में यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों रात के समय परेशाानी उठानी पडती है। रात के समय लेबर रूम से स्टाफ के बाहर न आने से तीमारदारों को ही अपने मरीजों की देखभाल करनी पडती है। इसका 16 नवंबर की रात का एक वीडियो वायरल हुआ था।
इसमें तीमारदार प्रसूता को खुद व्हीलचेयर पर बैठाकर शौचालय ले गई थी। वार्ड से बार्ड आया गायब थी। इस लापरवाही को लेकर हिंदुस्तान ने 18 नवंबर के अंक में खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसपर एमओआईसी ने 16 नवंबर की रात पौने आठ बजे लेबर रुम में तैनात स्टाफ नर्स और वार्ड आया का स्पष्टीकरण तलब किया है। एमओआईसी डा. मनीष राज शर्मा ने बताया कि तीनों का स्पष्टीकरण दो दिन में मांगा गया है। संतोषजनक जबाब न आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



