एनएमओ टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची, संवाद किया
Pilibhit News - पीलीभीत में एनएमओ की टीम ने मेडिकल कालेज में एमबीबीएस छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को सामाजिक दायित्व लेने के लिए प्रेरित किया और स्वास्थ्य शिविरों में भाग लेने का आग्रह किया। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवा वितरण की योजना बनाई गई।

पीलीभीत। नेशनल मेडिकॉज ऑर्गेनाजेशन (एनएमओ) की टीम मेडिकल कालेज पहुंची। यहां टीम ने एमबीबीएस छात्रों से संवाद कर उनकी उपलब्धियों और गतिविधियों पर चर्चा की। साथ ही सामाजिक दायित्वों को लेने के लिए खुद आगे आएं। इससे जिम्मेदारियां लेने का भाव आएगा। रविवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नेशनल मेडिकॉज़ ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) के मेरठ प्रांत, अवध प्रांत एवं ब्रज प्रांत के संगठन मंत्रियों का आगमन हुआ। संगठन मंत्री डॉ. अलका (स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बुलंदशहर), डॉ. कपिल (केजीएमसी लखनऊ) एवं डॉ. निधीश (जीआइएमएस, नोएडा) ने प्रधानाचार्या डॉ. संगीता अनेजा से मुलाकात की। टीम ने गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के उद्देश्य, गतिविधियों एवं सामाजिक स्वास्थ्य सेवा में इसकी भूमिका के विषय पर जानकारियां साझा की।
एनएमओ टीम ने वर्ष 2024 एवं 2025 बैच के मेडिकल विद्यार्थियों से कहा कि अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में सक्रिय रूप से भाग लें। इन स्वास्थ्य शिविरों में मेडिकल छात्र, जूनियर रेजिडेंट्स, सीनियर रेजिडेंट्स एवं फैकल्टी सदस्य संयुक्त रूप से सहभागिता करेंगे तो आत्मविश्वास बढ़ेगा। शिविरों के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक स्क्रीनिंग एवं डायग्नोस्टिक जांच की जाएगी और स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत निःशुल्क दवा वितरण भी होगा। फैकल्टी सदस्य उप प्रधानाचार्य डॉ. अरुण सिंह, डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. ज्योति त्रिवेदी भी मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


