Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsNine Mysterious Fever Deaths in Bisalpur Health Tests Conducted

सीएचसी और सब स्टेशन पर चेकिंग में मुस्तैद मिले स्वास्थ्य कर्मी

Pilibhit News - बीसलपुर के रसयाखानपुर में संदिग्ध बुखार से नौ मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 118 में से 11 मरीज मलेरिया और डेंगू पॉजिटिव पाए गए। सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया, और ग्राम प्रधान व सचिव को...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 13 Oct 2025 06:29 AM
share Share
Follow Us on
सीएचसी और सब स्टेशन पर चेकिंग में मुस्तैद मिले स्वास्थ्य कर्मी

बीसलपुर। तहसील क्षेत्र के रसयाखानपुर में एक के बाद एक नौ संदिग्ध बुखार के मरीजों की मौत के बाद संक्रमण को काबू करने के लिए 118 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 43 को मलेरिया और डेंगू कार्ड टेस्ट के अंतर्गत 45 की जांच के बाद 11 पॉजीटिव मिले मरीजों को एलायजा जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। शनिवार की रात में ही सीएमओ ने बीसलपुर सीएचसी और रसयाखापुर में औचक छापा मार कर स्वास्थ्यकर्मियों की मुस्तैदी को चेक किया। पिछले दिनों रसयाखानपुर में नवजात समेत चार की मौत संदिग्ध बुखार से हुई थी। इसके बाद तीन अन्य लोगों की भी मौत होने के बाद अगले अलग अलग दिनों में एक एक और कुल अब तक नौ मौतें हो चुकी है।

इसके बाद गांव में साफ सफाई और व्यवस्थाओं पर सवाल उठे थे। ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। साथ ही अतिरिक्त टीमों को लेकर साफ सफाई और लोगों का उपचार कराया जा राह है।