ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतनौ कुंडीय यज्ञ और सामूहिक दीपदान में उमड़ी भीड़

नौ कुंडीय यज्ञ और सामूहिक दीपदान में उमड़ी भीड़

गांव गुलड़िया भूपसिंह में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन नौ कुंडीय यज्ञ और रात में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम का...

1/ 2गांव गुलड़िया भूपसिंह में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन नौ कुंडीय यज्ञ और रात में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम का...
गांव गुलड़िया भूपसिंह में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन नौ कुंडीय यज्ञ और रात में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम का...
2/ 2गांव गुलड़िया भूपसिंह में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन नौ कुंडीय यज्ञ और रात में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम का...
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 04 Jun 2019 12:49 AM
ऐप पर पढ़ें

गांव गुलड़िया भूपसिंह में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दूसरे दिन नौ कुंडीय यज्ञ और रात में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम का समापन सामूहिक दीपदान, गायत्री मंत्र, जनकल्याण प्रार्थना और गायत्री माता की आरती के साथ हुआ।

सोमवार की सुबह नौ कुंडीय यज्ञ के बाद कन्याभोज और भंडारे के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरनपुर क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह में शनिवार से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुआ था। पहले दिन महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली थी। दूसरे दिन कार्यक्रम में सुबह को नौ कुंडीय यज्ञ और रात को दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर हिस्सा लिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में सामूहिक दीपदान, गायत्री मंत्र के साथ जन कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। गायत्री माता की आरती के साथ दूसरे दिन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सोमवार को तीसरे दिन सुबह नौ कुंडीय यज्ञ के बाद दीक्षा संस्कार का कार्यक्रम हुआ। इसके बाद कन्या भोज कराकर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद पाया। इस मौके गुरुदेव का संदेश एवं सुंदर गीतों के माध्यम से नारी जागरण और कुरीति उन्मूलन आदि पर भी विचार रखे गए। कार्यक्रम राजेश गुप्ता, श्याम सुंदर, घनश्याम, कृष्ण मुरारी पांडेय, रामकुमार, गोपाल कृष्ण सक्सेना, डा. महेंद्रपाल भारती, गायत्री परिजन संदीप खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, राघवेंद्र शुक्ल, अरविंदर, अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें