Newton Jayanti Awareness Program Celebrating the Legacy of the Great Scientist न्यूटन संबंधी विचारों की अभिव्यक्ति, आओ करके सीखे विज्ञान पर प्रकाश डाला, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsNewton Jayanti Awareness Program Celebrating the Legacy of the Great Scientist

न्यूटन संबंधी विचारों की अभिव्यक्ति, आओ करके सीखे विज्ञान पर प्रकाश डाला

Pilibhit News - समाधान आईएपीटी अन्वेषिका के तत्वावधान में न्यूटन जयंती पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने न्यूटन के सिद्धांतों पर विचार किए। कंगना वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतThu, 26 Dec 2024 01:14 AM
share Share
Follow Us on
न्यूटन संबंधी विचारों की अभिव्यक्ति, आओ करके सीखे विज्ञान पर प्रकाश डाला

समाधान आईएपीटी अन्वेषिका के तत्वावधान में न्यूटन जयंती पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें न्यूटन संबंधी विचारों की अभिव्यक्ति, आओ करके सीखे विज्ञान, विद्यार्थियों द्वारा हैंडस ऑन एक्टिविटी कराई गई। कंगना वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य सोना दीक्षित ने बताया कि न्यूटन ने सेब करने की कहानी का सहारा आम लोगों को गुरुत्वाकर्षण क्या है। यह समझने के लिए किया | रॉयल सोसाइटी ने अपनी 350 में वर्षगांठ पर 60 से अधिक महत्वपूर्ण दस्तावेजों को वेबसाइट पर सार्वजनिक किया, जिसमें न्यूटन की कहानी भी है। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने महान वैज्ञानिक न्यूटन के बारे में चर्चा करते हुए न्यूटन की गति के नियम, सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियम, ध्वनि के वेग संबंधी न्यूटन का सिद्धांत, न्यूटन के शीतलन का नियम, प्रकाश की प्रकृति के संबंध में न्यूटन का कणिका सिद्धांत, न्यूटन रिंग, गणित में कैलकुलस संबंधित आविष्कार उनकी महानता को सिद्ध करते हैं । न्यूटन महान भौतिक शास्त्री, गणितज्ञ, ज्योतिष शास्त्री एवं दार्शनिक थे। विद्यार्थियों ने हाथ ऑन एक्टिविटी के माध्यम से भी समझा। प्रयोग में निहित सिद्धांतों पर चर्चा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।