Pilibhit News: व्यापारियों को एकजुट करने के चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पूरनपुर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया। नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में कार्यक्रम में व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। सदस्यों को एकजुट करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

Pilibhit News: व्यापारियों को एकजुट करने के चलाया जाएगा सदस्यता अभियान

Pilibhit News: पूरनपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई ने नव मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सम्मानित किया। नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष विपिन वर्मा, पवनवीर सिंह, नगर उपाध्यक्ष अरविंद वर्मा के निज प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर उनका माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद हुई बैठक में संगठन की मजबूती, व्यापारियों के हितों की रक्षा और भावी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान व्यापारियों को एकजुट करने के लिए संगठन क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति तैयार की गई। नगर अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने कहा नए पदाधिकारियों के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

बैठक में रवि जायसवाल, सैयद जफर अली, जगजीवन सिंह बाजवा, अनुपम अवस्थी, अवलोक मिश्रा, गौरव पांडे, पुष्पेंद्र शर्मा, कुलदीप सनाढ्य, सुवेन्द्र सिंह, गुंजन सक्सेना, गौरव गुप्ता और रवि वर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: व्यापारियों को एकजुट करने के चलाया जाएगा सदस्यता अभियान