डिलीवरी लेने के 25 दिन बाद बुक होगा गैस सिलेंडर
Mar 08, 2026 12:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News - पीलीभीत में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अब 25 दिन बाद ही होगी। LPG एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गंगवार ने जानकारी दी है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और व्यवसायिक गैस सिलेंडर में 114.50 रुपये की वृद्धि की गई है। उपभोक्ताओं को अपनी KYC करानी और डिलीवरी कोड देना अनिवार्य है।

पीलीभीत। घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग लेने के 25 दिन बाद ही बुक हो सकेगा। इसके लिए एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जानकारियां सार्वजनिक कर दी हैं। यही नहीं घरेलू गैस सिलेंडर पर साठ रुपये बढ़ गए है। जबकि व्यवसायिक गैस सिलेंडर पर 114.50 रुपये की वृद्धि की गई है। जिले में कुल 38 गैस एजेंसियां हैं। यहां एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गंगवार ने बताया कि अब बुकिंग लेने के 25 दिन बाद ही नई रिफिल बुक होगी। साथ ही सभी उपभोक्ता अपनी केवाईसी करा लें और बुकिंग करने पर मिलने वाले डिलीवरी कोड को अपने डिलीवरी मैन को आवश्यक रूप से दें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


