Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsNew Gorakhpur-Shamli Expressway Project in Pilibhit 41 Villages to Benefit
पीलीभीत होकर गुजरेगा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे

पीलीभीत होकर गुजरेगा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस वे

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में एक नया प्रोजेक्ट शुरू हुआ है जो पूर्वांचल के गोरखपुर से शामली तक कनेक्टिविटी बढ़ाएगा। इसमें 41 गांव शामिल हैं। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को नोडल बनाया है। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बीसलपुर और सदर तहसीलों से होकर गुजरेगा, जिससे यात्रा में सुविधा होगी।

Jan 13, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत/बिलसंडा। जिले के खाते में एक नया और बड़ा प्रोजेक्ट आ गया है। पूर्वांचल के गोरखपुर से लेकर शामली तक जिले की कनेक्टिविटी होने जा रही है। इसमें जिले के कुल 41 गांवों को शामिल किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को नोडल नामित कर दिया है। लंबे समय से इस बात को लेकर चर्चाएं थीं कि पीलीभीत से होकर गोरखपुर एक्सप्रेस वे नहीं गुजरेगा। जबकि अंदरखाने पूरी प्रक्रिया चल रही थी। केंद्रीय स्तर से चल रहे इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर पूरी तस्वीर सामने आ गई है। उप्र में 4/6 ले हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीन फील्ड हाईवे पानीपत से गोरखपुर सेक्शन के किमी. 273 और 184 (पैकेज 6) के उच्चीकरण/निर्माण के कार्य के अंतर्गत पीलीभीत के प्रस्तावित संरेखण में पड़ने वाले गांवों के नाम का सत्यापन कर मिलान रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिले से होकर गुजरने वाला पहला गोरखपुर शामली एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है। एसएलओ नामित किया है सिटी मजिस्ट्रेट को : डीएम जिले में दो तहसीलों के गांव से होकर गुजरने वाले इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे की प्रक्रिया कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को नामित कर दिया गया है। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में प्रक्रिया चल रही है। सिटी मजिस्ट्रेट को एसएलओ नामित किया गया है। बीसलपुर क्षेत्र के 39 और सदर क्षेत्र के दो गांवों शामिल यह हाईवे जिन दो तहसीलों से होकर गुजरने वाला है उनमें बीसलपुर और सदर क्षेत्र है। अब आने वाले दिनों में तराई से लोग फर्राटा भर कर गोरखपुर और हरियाणा के पानीपत और भी आगे कनेक्टिंग पंजाब तक आसानी और सहूलियत से आ जा सकेंगे।