
क्विज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को विधायक ने किया पुरस्कृत
संक्षेप: Pilibhit News - बिलसंडा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक विवेक वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में 150 से अधिक छात्रों ने भाग लिया...
बिलसंडा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विवेक वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर सभी का उत्साह बढ़ाया। उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय के कक्षा छह से आठ के स्कूली छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय के तीन तीन बच्चों ने भाग लिया। ब्लॉक के लगभग 150 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल दस छात्र-छात्राओं का चयन जिले स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। जिनमें से पांच छात्र-छात्राएं मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेंगे और पांच बच्चे क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रारंभ के 100 छात्र छात्रों का विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से एक्सपोजर विजिट का आयोजन भी किया जाएगा। खण्ड शिक्षा अधिकारी शिवशंकर मौर्य ने विज्ञान के महत्त्व के बारे में समस्त बच्चों बताया। विजेता प्रतिभागियों को विधायक विवेक वर्मा ने पुरस्कृत किया। मॉडल बनाने में बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया है। बच्चों में विज्ञान के परत नई उड़ान देखने को मिली है। प्रतियोगिता में चयनित दस बच्चों को विज्ञान किट, मोमेंटो और प्रमाण पत्र दिया गया। सभी बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया। क्विज प्रतियोगिता में सोमपाल राठौर मुन्ना, शिवप्रकाश मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार एवं अन्य अध्यापक गोपेश शर्मा, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, सपना राठौर, प्रियंका गंगवार, फैजान अली ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




