महेश की मौत का रहस्य बरकरार, बिसरा प्रिजर्व
पूरनपुर के रेलवे स्टेशन के पास एक युवक महेश कुमार का शव धार्मिक स्थल पर मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिवार ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का बिसरा जांच के लिए प्रिजर्व किया गया है।

पूरनपुर। रेलवे स्टेशन के पास धार्मिक स्थल पर मृत मिले युवक की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका। शव का बिसरा जांच के लिए प्रिजर्व किया है। उसके परिजनों की ओर से ससुरालियों पर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना घुंघचाई के गांव लुकटिहाई के रहने वाले मुहेश कुमार पुत्र रामचंद्र का शव मंगलवार को शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक धार्मिक स्थल पर पड़ा मिला था। सोमवार को महेश पत्नी से चल रहे मुकदमें की कोर्ट की तारीख लेने गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेश के पिता रामंचद्र की ओर से पत्नी सुषमा सहित चार लोगों पर अपहरण के बाद जहर पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। बुधवार को महेश के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। महेश की मौत पर रहस्य बना हुआ है। शव का बिसरा प्रिजर्व किया गया है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही जानकारी लग सकेगी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेश की मौत होने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


