अज्ञात ने लगाई आग, लाखों का सामान जला
Pilibhit News - गजरौला के गांव घियोना में एक अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के पास छप्परपोश घर में आग लगा दी। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ, जिसमें ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, घरेलू सामान और मवेशियों को क्षति पहुँची। एक गौवंशीय पशु की मौत हो गई और अन्य झुलस गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव घियोना में गांव के बाहर मंदिर के निकट बने छप्परपोश घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिए जाने से लाखों रुपए कीमत का नुकसान हो गया है। आरोप है कि रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने छप्पर आग लगा दी। आग लगने से ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, घरेलू सामान, मवेशी और कृषि उपज समेत हजारों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। गांव निवासी गंगाराम पुत्र छेदालाल का परिवार गर्मी के कारण घर के सामने स्थित बाग में सो रहा था। तभी रात में छप्परपोश घर में अचानक आग लग गई। एक बाइक, तीन साइकिलें, करीब एक कुंतल लहसुन, घरेलू सामान, गैस सिलिंडर तथा अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर राख हो गईं।
छप्पर में बंधे गौवंशीय पशु झुलस गए, जिनमें से एक की मौत हो गई, जबकि एक बैल बुरी तरह झुलस गया है। अलावा घर के पास दो आम के पेड़ भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


