संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नलकूप के पास मिला शव

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पूरनपुर में एक युवक रजनीश का शव नलकूप के पास मिला। वह एक दिन पहले घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शव के पास उसकी बाइक भी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी।

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, नलकूप के पास मिला शव

पूरनपुर। एक दिन पहले घर गायब हुए युवक का शव नलकूप के पास मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर सुबूत जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव कढ़ैरचौरा के रहने वाले रजनीश पुत्र रामकुमार ढाबे पर कारीगर थे। शनिवार सुबह बाइक लेकर घर से निकले रजीश वापस नहीं लौटे। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार सुबह रजनीश का शव रंपुराकोन गांव में खेतों के पास एक किसान के नलकूप के बाहर पड़ा मिला। उसकी बाइक भी पास में खड़ी हुई थी।

खेत पर पहुंचे किसान ने सूचना पुलिस को दी। जानकारी लगते ही गांव में खलबली मच गई। परिजनों में भी कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंकर जांच पड़ताल की। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच करते हुए सुबूत एकत्र किए। इस दौरान रजनीश की जेब से जहरीले पदार्थ का पैकेट मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रजनीश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।