12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
Pilibhit News - दियोरिया में भू विवाद के चलते एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई है। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश में दबिशें दे रही है। घटना में मृतक का नाम हरिओम है, जिसकी अस्पताल में मृत्यु हुई।

दियोरिया। भू विवाद में हुई ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर गांव के ही 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सभी आरोपी अपने घरों से फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। कोतवाली दियोरिया क्षेत्र के ग्राम किशनपुर निवासी बनवारी लाल ने कोतवाली दियोरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उनकी और गांव के ही रवि, सुनील, गंगाराम, नन्हेंलाल, बबलू, पवन,ज्वाला प्रसाद, अशोक, मधु, काजल, मुल्लो देवी, अनारा देवी से पुरानी रंजिश चल रही है।
इसी रंजिश को लेकर एक मार्च को उसका पुत्र हरिओम दामाद जसवीर, अमन तीनों लोग बाजार के लिए जा रहे थे। आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी। चीखपुकार सुनकर हरिओम की पत्नी सोनी देवी, कामनी देवी, ऋवण, सालोनी देवी बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने लाठी डंडे और कुल्हाडी से हमलाकर दिया। जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के गांव के तमाम लोग मौके पर एक़त्र हो गए। जिसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए गांव से फरार हो गए। घायलों को दियोरिया सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हरिओम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है,जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



