सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम घायल

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में, ममता देवी ने अपने 6 वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ दवाई लेते समय तेज रफ्तार कार से टकराने की घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह हादसा टनकपुर हाईवे पर हुआ, जिसमें अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया, और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

सड़क हादसे में छह वर्षीय मासूम घायल

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम औरैया निवासी ममता देवी पत्नी गजराज ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि दो जून को सुबह 10 बजे वह अपने 6 वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ दवाई लेने गांव के बाहर स्थित चौराहे पर गई थी। दवाई लेकर वापस आते समय टनकपुर हाईवे पर तेज रफ्तार से पीलीभीत की ओर से आ रहे कार चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उसके पुत्र को टक्कर मार दी। जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।