Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMonthly Panchayat Meeting in Pilibhit Demands for Investigation and Infrastructure Development
आवारा जानवरों को पकड़कर गोशाला में भेजा जाए

आवारा जानवरों को पकड़कर गोशाला में भेजा जाए

संक्षेप:

Pilibhit News - पीलीभीत में भाकियू यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ। मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और तहसील अमरिया में गलत आवासों की जांच कराने, गन्ना किसानों को भुगतान, बंद पड़े सरकारी भवनों के पुनर्निर्माण, और अन्य विकास कार्यों की मांग की। नई कमेटी का गठन जनवरी में होगा।

Dec 24, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। भाकियू यूनियन लोकशक्ति की मासिक पंचायत रामलीला मैदान के प्रांगण में मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन पंचायत निरीक्षक संजय प्रकाश को सौंपा गया। पंचायत में जिला कमेटी, तहसील, ब्लाक कमेटियों को तत्काल भंग करने की जानकारी दी गई। नई कमेटी का गठन जनवरी में किया जाएगा। पंचायत को संबोधित करते हुए मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप ने चेतावनी देकर ऐलान किया है कि तहसील अमरिया के कैचुटांडा के मजरा लक्ष्मीपुर बाबा बिलासपुर में गलत बनाए गए आवासों की जांच जनपदीय कमेटी द्वारा कराई जाए। बजाज मिल द्वारा पीलीभीत मिल के बराबर गन्ना किसानों को भुगतान किया जाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांव-गांव बंद पड़े आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों अन्य सरकारी भवनों को रंगाई पुताई कराकर जनवरी 2026 से चालू कराया जाए। ग्राम पंचायत उमरसड़ में गाटा संख्या 242 रकबा में नल का निर्माण कराया जाए। पंचायत सचिवालय का तुरंत निर्माण कराया किया जाए। आवारा पशुओं को तुरंत पकड़ा जाए। आसमान कार्ड बनाया जाए। सहायक विकास अधिकारी के माध्यम सचिवो द्वारा मानदेय भेजा जाए। पंचायत में मंडलीय सचिव मुरलीधर कश्यप, जिला अध्यक्ष पातीराम कश्यप, प्रचार मंत्री सोहनलाल वर्मा, संगठन मंत्री धर्मपाल गंगवार, तहसील सदर अध्यक्ष कमलेश बाबू, तहसील उपाध्यक्ष लीलाधर, अमरिया ब्लॉक अध्यक्ष सोनपाल सागर , तहसील सदर उपाध्यक्ष सरदार सिंह गुरविंदर सिंह, ओम प्रकाश, नंदलाल कश्यप, हीरालाल, धरजीत, रामस्वरूप, मुनेंद्र पाल सिंह, ख्यालीराम आदि थे।