दो दिन में दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर कार्रवाई की चेतावनी

Mar 02, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पूरनपुर में एमओआईसी ने दो अस्पतालों पर छापेमारी की और संचालकों को दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस दिए। अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और स्टाफ द्वारा दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लाइफलाइन पैथालौजी लैब का भी निरीक्षण किया गया।

दो दिन में दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर कार्रवाई की चेतावनी

पूरनपुर, संवाददाता। एमओआईसी ने दो अस्पतालों में छापमारी कर जांच पड़ताल की। संचालकों को दो दिन में दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस दिए गए हैं। दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डा. मनीष राज शर्मा ने ब्लाक रोड पर यूनिटि अस्पताल में छापेमारी की। इस दौरान अस्पताल में डाक्टर मौजूद नहीं मिले। मौजूद स्टाफ से दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। नोटिस देकर संचालक से दो दिन में पंजीकरण आदि दस्तावेज दिखाने को कहा गया। इसके अलावा एमओआईसी ने बंडा रोड पर मौजूद लाइफलाइन पैथालौजी लैब का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान लैब संचालक को भी दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। नोटिस जारी कर दस्तावेज दिखाने को कहा गया। एमओआईसी डा.मनीषराज शर्मा दो दिन में दस्तावेज न दिखाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।