मोबाइल टॉयलेट की बढ़ी मांग, दो और खरीदने का भेजा प्रस्ताव
Pilibhit News - पीलीभीत में बड़े कार्यक्रमों और मेलों के दौरान मोबाइल टॉयलेट की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है। नगर पालिका के पास केवल तीन मोबाइल टॉयलेट हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए, नगर पालिका ने दो और मोबाइल टॉयलेट खरीदने का प्रस्ताव भेजा है।

पीलीभीत। शहर में होने वाले बड़े कार्यक्रमों, मेलों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान मोबाइल टॉयलेट की कमी अब बड़ी समस्या बनती जा रही है। मौजूदा समय में नगर पालिका के पास केवल तीन मोबाइल टॉयलेट ही उपलब्ध हैं, जिनसे ही पूरे नगर क्षेत्र में व्यवस्थाएं संभाली जा रही हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने दो और मोबाइल टॉयलेट खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। नगर में समय-समय पर धार्मिक आयोजनों, मेलों, जुलूसों और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है। ऐसे मौकों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है, जिससे अस्थायी शौचालय व्यवस्था की आवश्यकता बढ़ जाती है।
लेकिन वर्तमान में उपलब्ध तीन मोबाइल टॉयलेट पर्याप्त नहीं पड़ते, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसी कारण रेलवे स्टेशन पर पूर्णागिरि मेला में आने जाने वाले लोगों के लिए भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। पालिका के जिम्मेदारों का कहना है कि कई बार एक ही समय में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम होने से मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करना चुनौती बन जाता है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि नगर में कार्यक्रमों के दौरान मोबाइल टॉयलेट की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में पालिका के पास तीन मोबाइल टॉयलेट ही उपलब्ध हैं, जो कई बार पर्याप्त नहीं होते। इसी को देखते हुए दो और मोबाइल टॉयलेट खरीदने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


