Pilibhit News: महिलाओं और बालिकाओं में जागरुकता जरूरी : सीओ
Pilibhit News: पीलीभीत के उपाधि महाविद्यालय में पुलिस विभाग ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। सीओ ट्रैफिक आकृति पटेल और दरोगा भाविका सिंह ने महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के महत्व पर जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में आयु दीक्षित ने प्रथम और करिश्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्वाति और अंकिता सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

Pilibhit News: पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में पुलिस विभाग की ओर से मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। जागरुकता कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सीओ ट्रैफिक आकृति पटेल ने कहा कि मिशन शक्ति का उद़्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन है। महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है। दरोगा भाविका सिंह ने बताया कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में बराबर का योगदान दे रही है। इस मौके पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में आयु दीक्षित प्रथम, करिश्मा द्वितीय स्थान पर रही।
स्वाति और अंकिता सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य डॉ.दुष्यंत कुमार ने भी विचार रखे। संचालन डॉ.राखी मिश्रा ने किया। इस मौके पर प्रोफेसर डॉ.विपिन नीरज, डॉ.प्रणव शर्मा शास्त्री, गजेंद्र कुमार आदि रहे।


