Pilibhit News: पति के साथ खेत की रखवाली करने गई महिला गायब, नहर में कूदने की आशंका

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की मामले में जांच पड़तालपति के साथ खेत की रखवाली करने गई महिला गायब, नहर में कूदने की आशंकापति के साथ खेत की रखवाली करने गई म

Pilibhit News: पति के साथ खेत की रखवाली करने गई महिला गायब, नहर में कूदने की आशंका

Pilibhit News: पूरनपुर। पति के साथ खेत की घरवाली करने गई महिला अचानक गायब हो गई। उसकी चप्पल और दुपट्टा नहर पटरी पर मिलने से महिला के हरदोई ब्रांच नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने गोताखोरों से महिला की नहर में तलाश कराने की मांग की है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव दिलावरपुर के रहने वाले अशोक पुत्र फकीरेलाल सोमवार को अपनी पत्नी 28 वर्षीय लक्ष्मी देवी के साथ हरदोई ब्रांच नहर के दंदौल पुल के पास एक फार्मर के खेत की रखवाली करने गए थे। पत्नी को नहर किनारे मौजूद खेत के पास छोड़कर अशोक कुछ दूर मौजूद दूसरे खेत की ओर चले गए।

लगभग एक घंटा बाद अशोक जब वापस खेत पर पहुंचे तो लक्ष्मी देवी नहीं मिली। आसपास में तलाश करने पर अशोक को लक्ष्मी देवी की चप्पल और दुपट्टा हरदोई ब्रांच नहर के पास रखा मिला। इससे लक्ष्मी देवी के नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी लगते ही महिला के अन्य परिजन भी नहर किनारे पहुंच गए। सूचना पर थाना घुंघचाई पुलिस मौके पर पहुंची और पति अशोक से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस से गोताखोर की मदद से नहर में लक्ष्मी देवी की तलाश कराने की मांग की है। एसओ घुंघचाई राजीव ने बताया कि महिला के गायब होने के मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: पति के साथ खेत की रखवाली करने गई महिला गायब, नहर में कूदने की आशंका