किशोरी लापता, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का रूपबसन्त बहला-फुसलाकर ले गया। जब शिकायत करने गए, तो आरोपी के चाचा ने अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस किशोरी की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को 29 मई 2026 की शाम करीब 3 बजे गांव का ही रूपबसन्त पुत्र कुन्दन लाल अपने मामा के सहयोग से बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। आरोप है कि जब इसकी शिकायत करने आरोपी के घर गए तो आरोपी के चाचा केसरी लाल पुत्र रोशन लाल ने अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और गालियां दीं। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी न्यूरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


