मृतक के परिजनों को सहायता रशि देने में देरी पर जताई नाराजगी
Pilibhit News - पीलीभीत में गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने एक हादसे में मृतक बबलू के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें 12 लाख रुपये का आर्थिक सहायता चेक सौंपा। उन्होंने अस्पताल में घायल का हाल लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम करने वाले कर्मचारियों की पूरी सुरक्षा होनी चाहिए।

पीलीभीत। बंगाल से लौटे गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने पिछले दिनों औद्योगिक क्षेत्र भरा पचपेड़ा में हुए हादसे के बाद परिजनों से मुलाकात हुई। बारह लाख का आर्थिक सहायता राशि चेक मृतक के परिजनों को सौंपा और बाद में अस्पताल में उपचाराधीन घायल का हाल चाल लिया। सोमवार को गन्ना राज्यमंत्री ने अमरिया के कई गांवों में लोगों संवाद किया। इसके बाद भरापचपेड़ा में गत दिनों काम करते समय मिट्टी की ढेर के गिरने से हुई श्रमिक बबलू की मौत की जानकारियां लीं। तब उसके परिजनों से मिले राज्यमंत्री ने बबलू की पत्नी को 12 लाख का सहायता राशि चेक प्रदान किया।
साथ ही यूपीसीडा के अधिकारियों से बात कर मृतक के परिजनों को सहायता देने में की गई देरी पर गहरी नाराजगी जताई। परिवार को हर संभव सहायता के निर्देश दिए गए। सीओ सदर नताशा गोयल को निर्देश दिये कि किसी भी कारखाने में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की जानी चाहिये। बिना हेलमेट किसी भी कर्मचारी को काम पर नहीं जाने दिया जाय। समय समय पर चेकिंग हो। इसके बाद राज्य मंत्री गंगवार करगैना पीरा समेत क्षेत्र के कई अन्य परिवारों में गए और हालचाल लिया। करगैना पीरा निवासी अर्जुन को घायल अवस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती होने पर उसको देख कर इलाज आदि में किसी प्रकार की असुविधा न होने के बारे में स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



