ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतपृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया जागरूक होने का संदेश

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया जागरूक होने का संदेश

प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया जागरूक होने का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतSun, 22 Apr 2018 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय कैंच के बच्चों पृथ्वी को बचाने के लिए सभी को जागरूक होने का संदेश दिया। बच्चों ने चित्र कला, पोस्टर, गीत संगीत आदि क्रियाकलापों से पृथ्वी को पर्यावरण से बचाने का संदेश दिया। स्कूल में यह कार्यक्रम समाधान विकास समिति विपनेट क्लब के तत्वावधान में हुआ।कार्यक्रम में वरिष्ठ रिसोर्स पर्सन लक्ष्मीकांत शर्मा ने बच्चों को हमारी लापरवाही से पृथ्वी को होने वाले नुकसान के बारे में के बारे बताया। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण प्रदूषण के बारे में भी बताया और इसको कम करने में हमारी भूमिका की भी जानकारी दी। प्रधानाध्यापक वैभव जैसवार ने बताया कि पृथ्वी दिवस को लेकर देश और दुनिया में जागरूकता की कमी है। उन्होंने बच्चों को पृथ्वी का वातावरण साफ रखने के लिए छोटे-छोटे उपायों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को घरों में छोटे-बड़े पौधे लगाने की सलाह दी।

शिक्षक संतोष खरे ने बच्चों को बताया कि वह इसके लिए अपना योगदान दे सकते हैं। उन्हें इसके लिए पालिथीन का इस्तेमाल नहीं करना होगा और अपनी परिवार के लोगों को भी इसकी जानकारी देनी होगी। इस अवसर पर बच्चों के बीच कई गतिविधियां भी कराई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कैंच की ज्योति वर्मा, शुभि और संजना की प्रस्तुति सराही गई। गीत गायन में अमित कुमार और शिफा, भाषण प्रतियोगिता और समाचार पत्रों की कतरन में सत्यदेव विजेता रहे। इसके बाद प्रधानाध्यापक वैभव जैसवार ने सभी को पृथ्वी के संरक्षण की शपथ दिलार्ई। रविवार को छुट्टी होने पर भी इस कार्यक्रम में पांच स्कूलों के सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सभी विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें