ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतमेनका गांधी ने पीड़ितों की सुनीं शिकायतें

मेनका गांधी ने पीड़ितों की सुनीं शिकायतें

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने चीनीमिल गेस्ट में पीड़ितों की गंभीरतापूर्वक शिकायतें सुनी। शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। बीसलपुर में सोमवार को अचानक केंद्रीय महिला एवं...

मेनका गांधी ने पीड़ितों की सुनीं शिकायतें
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतTue, 12 Sep 2017 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने चीनीमिल गेस्ट में पीड़ितों की गंभीरतापूर्वक शिकायतें सुनी। शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। बीसलपुर में सोमवार को अचानक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी चीनीमिल गेस्ट हाउस में जा धमकी। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी अधिकारी चीनीमिल गेस्ट हाउस में उपस्थित हो गए। केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र से आए पीड़ितों की गंभीरतापूर्वक शिकायतें सुनी। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं, इसलिए अधिकारी पीड़ितों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समय रहते निस्तारण करें। ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके। यदि कोई भी अधिकारी पीड़ित की समस्या को अनदेखा करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीएम जेपी चौहान, तहसीलदार विवेक मिश्रा, एसडीओ बिजली आनंद बाबू, कोतवाल मनोज त्यागी, उपनिरीक्षक अभय कुमार पाण्डेय सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें