वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवीय संवेदनाओं के समन्वय से रोगी के उपचार पर जोर

Apr 09, 2026 11:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - पीलीभीत में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आईएमए द्वारा 'टुगेदर फॉर हेल्थ' थीम पर उच्च स्तरीय सीएमई का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सकों ने रोगी उपचार सुधार पर विचार किया। मुख्य अतिथि डॉ. ज्ञान प्रकाश ने एविडेंस-बेस्ड प्रैक्टिसेज पर जोर दिया। डॉ. अरविंद ने हाइपोटेंशन मैनेजमेंट पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवीय संवेदनाओं के समन्वय से रोगी के उपचार पर जोर

पीलीभीत। आईएमए के साथ विश्व स्वास्थ्य दिवस पर टुगेदर फॉर हेल्थ स्टैंड विद साइंस थीम पर एक उच्च स्तरीय कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का आयोजन किया गया। जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं मानवीय संवेदनाओं के समन्वय द्वारा रोगी उपचार में सुधार पर विचार-विमर्श किया। मुख्य अतिथि डिप्टी चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. ज्ञान प्रकाश ने आधुनिक चिकित्सा में एविडेंस-बेस्ड प्रैक्टिसेज की आवश्यकता पर जोर दिया। चिकित्सकों से वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के बीच वैज्ञानिक तथ्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। क्रिटिकल केयर पर विशेष फोकस किया गया। हाइपोटेंशन मैनेजमेंट को सरल बनाने के क्रम में तकनीकी सत्र का प्रमुख आकर्षण स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आईसीयू इंचार्ज डॉ. अरविंद एम का व्याख्यान रहा।

उन्होंने सिंप्लिफाइंग हाइपोटेंशन मैनेजमेंट विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। जिसमें जटिल फिजियोलॉजिकल सिद्धांतों को बेडसाइड क्लिनिकल उपयोग से जोड़ा गया। डॉ. अरविंद ने पारंपरिक ट्रीटिंग द मॉनिटर दृष्टिकोण को चुनौती देते हुए चिकित्सकों को केवल ब्लड प्रेशर रीडिंग के बजाय अंगों के परफ्यूजन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।