धर्मस्थल के बाहर भड़काऊ भाषण देने वाला मौलाना गिरफ्तार
Pilibhit News - पूरनपुर में मौलाना रेहान रजा खान ने धर्मस्थल के बाहर भड़काऊ भाषण दिया और लोगों को उकसाने की कोशिश की। उनकी असामाजिक टिप्पणी के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जबकि 14 अन्य आरोपी फरार हैं। मौलाना...

पूरनपुर। पूरनपुर में धर्मस्थल के बाहर भड़काऊ भाषण देकर लोगों को उकसाने की कोशिश की। आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। पुलिस ने बुधवार को मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुकदमे में शामिल 14 अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस तलाश कर रही है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव दुर्जनपुर कलां (नजीरगंज) में मौलाना रेहान रजा खान ने धर्मस्थल के बाहर दर्जनों लोगों को एकत्र किया था। इस दौरान मौलाना रेहान रजा ने भड़काऊ भाषण दिया। साथ में मौजूद लोगों ने भी उनका साथ दिया। मौलाना के भाषण में अस्सी करोड़ लोगों को जूते की नोक पर रखने की बात कही गई।
भड़काऊ भाषण देने के बाद मौलाना ने उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल भी कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसमें कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने इसमें रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की थी। बुधवार को आरोपी मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि मुख्य आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया। 14 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




