बिलसंडा में भीषण आग से 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Pilibhit News - पीलीभीत के बिलसंडा के परेवा गांव में बुधवार सुबह गेहूं की कटाई के दौरान अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे किसानों में अफरातफरी मच गई। दमकल गाड़ी और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया, लेकिन 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

पीलीभीत। बिलसंडा के परेवा गांव में बुधवार सुबह गेहूं की कटाई के दौरान खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के साथ आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जिससे किसानों में अफरातफरी मच गई। दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुर्राह में बुधवार की सुबह गेहूं कटाई करते समय अचानक भीषण आग लग गई। खेत स्वामी छोटेलाल ने बताया कि उनका और उनके भाई वीरपाल और रिकल का करीब 16 बीघा गेहूं की तैयार खड़ा था। जिसमें सुबह के वक्त अचानक आग गई। जिससे सारी फसल जलकर ख़ाक हो गई।
मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पर तहसील से राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शूरू की है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


