Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMass Wedding Ceremony in Pilibhit 492 Couples to Marry on November 15-17
सामूहिक विवाह समारोह : ढोल नगाड़े के बीच 492 जोड़े आज लेंगे सात फेरे

सामूहिक विवाह समारोह : ढोल नगाड़े के बीच 492 जोड़े आज लेंगे सात फेरे

संक्षेप: Pilibhit News - मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दूसरे चरण में 492 जोड़ों की शादी 15 से 17 नवंबर को पीलीभीत में कराई जाएगी। एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने विवाह स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। बायोमैट्रिक हाजिरी के लिए काउंटर बढ़ाए गए हैं और परिजनों के बैठने के लिए टेंट लगाया जाएगा।

Sat, 15 Nov 2025 01:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के द्वितीय चरण में 492 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। विवाह स्थल की तैयारियों को पूरा कर लिया गया। एडीएम न्यायिक रोशनी यादव और सिटी मजिस्ट्रेट वीवी तोमर ने विवाह स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। विवाह स्थल पर परिजनों के बैठने के लिए एक टेंट लगाया जाएगा। बायोमैट्रिक हाजिरी के पांच काउंटर बढ़ाए गए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के तहत ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में 15 नवंबर को अमरिया और ललौरीखेड़ा ब्लाक क्षेत्र के वर-वधु की शादियां कराई जाएगी। 16 नवंबर को बिलसंडा और बीसलपुर ब्लाक क्षेत्र के पात्रों की शादियां होगी। 17 नवंबर को अंतिम दिन पूरनपुर में शादियां होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शुक्रवार को एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने ड्रमंड कालेज में पहुंचकर विवाह की तैयारियों का जायजा लिया। मंडप में दो ब्लाकों की 492 में से 132 अल्पसंख्यक समुदाय के वर-वधु होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में बायोमैट्रिक हाजिरी के लिए दस काउंटर बना दिए गए हैं। सुबह आठ बजे से वर-वधु की हाजिरी लगनी शुरू हो जाएगी। यह 12 बजे तक हो जाएगी। वर-वधु को निर्धारित काउंटर पर टोकन दिखाने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। विवाह पंडाल में जाने से पहले वर-वधु को पगड़ी, माला, चुनरी आदि पहले दे दी जाएगी। शेष उपहार सामग्री विवाह होने के बाद प्रदान की जाएगी। परिजनों के बैठने के लिए एक अलग से पंडाल की व्यवस्था की गई है। शादी के दौरान वर-वधू के माता-पिता ही रहेंगे। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्र मोहन विश्नोई आदि मौजूद रहे।