Pilibhit News: 32.90 लाख पौधे रोपित करने को पौधारोपण महायज्ञ शुरू

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में पौधारोपण महायज्ञ की शुरुआत रविवार को हुई, जिसमें 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक प्रवक्तानंद और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में गोमती गुरुद्वारे से पौधारोपण का कार्य आरंभ हुआ।  

Pilibhit News: 32.90 लाख पौधे रोपित करने को पौधारोपण महायज्ञ शुरू

Pilibhit News: पौधारोपण महायज्ञ के अंतर्गत जिले को मिले 40 लाख पौधे रोकने के लक्ष्य के क्रम में रविवार को महायज्ञ का अनुष्ठान शुरू हो गया। गोमती गुरुद्वारे पर सबसे पहले बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में पौधे रोपने का क्रम शुरू किया गया।

पीलीभीत पूरनपुर हाईवे पर स्थित गोमती गुरुद्वारे में नेकी की दीवार संगठन के गुरमेल सिंह के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक और सेवादारों ने उत्साह भरे माहौल में पौधारोपण किया। जिले में वन एवं वन्य जीव प्रभाग समेत विकास भवन और तमाम अन्य जिला कार्यालय के अधिकारियों की निगरानी में पौधारोपण से संबंधित महायज्ञ किया जा रहा है। इस बार 20 फीसद से ज्यादा फलदार पौधों को रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।

अलग-अलग किस्म के लगाए जाएंगे पौधे

गोमती गुरुद्वारे के उपरांत कलीनगर तहसील के अंतर्गत माधव टांडा में गोमती उद्गम स्थल के पास मानव श्रृंखला का भी आयोजन किया जाएगा। यहां पर 30 हजार पौधों को रोपित कर अलग-अलग किस्म और प्रजाति के वन विकसित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत मनरेगा के श्रमिकों के अलावा ब्लॉक के कर्मचारी और अन्य अधिकारियों को भी पौधारोपण कार्य के लिए लगाया गया है। रविवार को 32.90 लाख पौधे रोपित करने का रिकॉर्ड बनाने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नोडल अधिकारी की निगरानी में पौधारोपण किया जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख भी जिले में पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत पौधों को रोपित करेंगे।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।