Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsMarital Abuse Case Woman Files Complaint Against In-Laws for Dowry and Assault
रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास,ससुरालियों ने पिटाई कर निकाला

रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म का प्रयास,ससुरालियों ने पिटाई कर निकाला

संक्षेप: Pilibhit News - सुनगढ़ी क्षेत्र की एक विवाहिता ने 22 नवंबर 2024 को हुई शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये की मांग और प्रताड़ना की शिकायत की। उसे मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Sun, 9 Nov 2025 02:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी विवाहिता ने एसपी के आदेश पर थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2024 को निशांत सक्सेना निवासी जिला बरेली से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये और की मांग की जाने लगे। मना करने पर पति के अलावा सास कमलेश सक्सेना,नंद अंशिका सक्सेना,जूही सक्सेना,नंदोई निशांत सक्सेना व अभिनव सक्सेना ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसको हाथ पैर बांधकर भूखा रखने लगे। 27 दिसंबर 2024 को पति ने उसके मायके में फोन करके उसको घर से निकाल देने की बात कही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसका पति जलनिगम में एकाउंटेंट है। कई बार समझौता भी हुआ लेकिन ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने। 28 जनवरी 2025 को उसके साथ मारपीट की गई। पांच फरवरी को परिजनों की गैरमौजूदगी में ससुरालियों के रिश्तेदार प्रवीन ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। जब इसकी शिकायत ससुरालियों से की गई तो उन्होंने आरोपी का ही पक्ष लिया। 20 मार्च को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। उसको सड़क पर निकाल दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।