ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतकलीनगर में रातों रात साफ हो गया आम का बाग

कलीनगर में रातों रात साफ हो गया आम का बाग

तराई के क्षेत्र में हरियाली के दुश्मनों पर वन विभाग नकेल नहीं कस पा रहा है। अवैध कटान के बाद कार्रवाई के नाम पर जुर्माना वसूल करने से उनके हौसले बुलंद है। इसी के चलते रातों रात फिर एक हरा आम का बाग...

कलीनगर में रातों रात साफ हो गया आम का बाग
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 10 Sep 2020 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

तराई के क्षेत्र में हरियाली के दुश्मनों पर वन विभाग नकेल नहीं कस पा रहा है। अवैध कटान के बाद कार्रवाई के नाम पर जुर्माना वसूल करने से उनके हौसले बुलंद है। इसी के चलते रातों रात फिर एक हरा आम का बाग साफ हो गया। जानकारी होने पर डीएफओ ने इसमें जांच कराने की बात कही है।

तहसील क्षेत्र के माधोटांडा ग्राम पंचायत में गांव के पास आम का हरा भरा बाग था जो काफी बड़ा था। बाग पर जब हरियाली के दुश्मनों की नजर पड़ी तो सफाया के लिए संबंधित विभाग से सांठगंठ कर ली। इसके बाद रातों रात आम के पेड़ पर आरा चलाकर बाग को साफ कर दिया। रात में ही लकड़ी को गायब कर दिया और हरे पत्ते मौके पर पड़े रहे। मौके पर देखा गया तो बाग में 11 पेड़ आम के, शीशम का एक, गोलर का एक और कटहल के दो पे़ कटे हुए थे। मौके पर कटे हुए पेड की जड़ों को देखकर सभी दंग रह गए। जानकारी होने पर डीएफओ ने इसकी जांच के आदेश दिए हें। डीएफओ सामाजिक वानिकी संजीव कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है और जांच पड़ताल कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें