ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतकेंद्र की योजनाओं का जनता लाभ उठाए : मेनका गांधी

केंद्र की योजनाओं का जनता लाभ उठाए : मेनका गांधी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी बुधवार को अपने दो दिनी दौरे पर पीलीभीत पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया। मंत्री मेनका गांधी दोपहर बाद मरौरी ब्लॉक के ओडीएफ...

केंद्र की योजनाओं का जनता लाभ उठाए : मेनका गांधी
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 19 Apr 2018 01:41 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका संजय गांधी बुधवार को अपने दो दिनी दौरे पर पीलीभीत पहुंची। इस दौरान उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया। मंत्री मेनका गांधी दोपहर बाद मरौरी ब्लॉक के ओडीएफ गांव भूड़ा सरेन्दा सहराई गईं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। बोली कि यहां वह केंद्र सरकार की उन योजनाओं को बताने आईं हैं, जो खास तौर पर ग्रामवासियों को दी गई हैं। उन्होंने जीवन ज्योति, जनधन और जीवन सुरक्षा योजना के महत्व को विस्तार से बताते हुए लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन भी बांटे। उज्जवला और सौभाग्य योजना के बारे बताया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने ग्राम सरदाह में हरदेवी और दियोरी में सालिग राम गौतम अनुसूचित जाति के परिवारों में जाकर मुलाकात की समस्याओं को जाना और साथ भोजन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के पीआरओ राजेश, देवेंद्र सिंह टोनी, बबलू वर्मा, जगदीश लोधी, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें