Pilibhit News: जलभराव से निचले इलाकों में बीमारियों का खतरा

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News: बीसलपुर में नगर पालिका ने जलभराव की समस्या से निजात के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर बड़े नाले बनवाए थे। इसके बावजूद, शहर के कई क्षेत्रों में पानी जमा है और लोग परेशान हैं। कीटाणु बंटने के कारण डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। अधिकारी स्थिति को ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं।

Pilibhit News: जलभराव से निचले इलाकों में बीमारियों का खतरा

Pilibhit News: बीसलपुर। नगर पालिका द्वारा शहर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बड़े-बड़े नालों का निर्माण कराया गया था। पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी शहर में जलभराव की परिस्थितियों से लोग परेशान हैं। नालों के निर्माण के बाद पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जिसके कारण शहर की कई कॉलोनियों में घरों के अंदर तक पानी भरा हुआ है। मुख्य सड़कों पर कई-कई फिट पानी जमा होने से आवागम बाधित है। बरसात बंद हुए कई दिन बीत चुके हैं, फिर भी निचले इलाकों की पॉश कॉलोनियों सहित कई मोहल्लों में अब भी पानी जमा है।

जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जमा पानी में मच्छरों का लार्वा पनप रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से मुंह फेरते नजर आ रहे हैं। एडीएम नागेंद्र पांडे ने बताया कि जलभराव वाले स्थानों पर निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: जलभराव से निचले इलाकों में बीमारियों का खतरा