मंदिर जीर्णोद्धार न होने से खफा महंत ने समाधि भूमि पूजन किया

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के महंत सत्यगिरी ने मंदिर के जीर्णोद्धार में हो रही देरी के चलते ज़िंदा समाधि लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने भूमि पूजन किया और 10 जून को समाधि लेने का ऐलान किया। महंत प्रशासनिक अधिकारियों से निराश हैं और पिछले कई महीनों से मंदिर के कार्य की मांग कर रहे हैं।

मंदिर जीर्णोद्धार न होने से खफा महंत ने समाधि भूमि पूजन किया

बिलसंडा। नगर से सटे श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के महंत सत्यगिरी ने रविवार को मंदिर के जीर्णोद्धार न होने पर समाधि लेने से संतों को बुलाकर भूमि पूजन किया। दस जून को यहां जिंदा समाधि लेने का एलान किया है। नगर से सटे गांव मझगवां में श्री लंगड़े बाबा देवस्थल सैकड़ो वर्ष पुराना है। वर्तमान में महंत सत्यगिरी मंदिर की देखरेख कर रहे हैं। मंदिर अधिक पुराना होने की वजह से महंत मंदिर का जीर्णोद्धार, पक्का रास्ता, पुलिया निर्माण और मॉडल शौचलय की मांग कई माह से कर रहे है । पूर्व में भी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए महंत अनशन पर बैठे थे।

लेकिन बाद में अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि मंदिर का कार्य किया जाएगा। उनका अनशन समाप्त के दिया गया। लेकिन अभी तक मंदिर पर कोई कार्य न होने से नाराज महंत तीन सप्ताह से अनशन पर बैठे है। उन्होने ऐलान किया कि अगर जीर्णोद्धार नहीं किया गया तो वो ज़िंदा समाधि लेगे। इसी क्रम में रविवार को समाधि से पूर्व क्षेत्र के कई संतजन आश्रम पर एकत्र हुए और भुमि पूजन किया। महंत सत्यगिरी ने कहा, प्रशासन के अधिकारी या फिर स्थानीय नेता उनकी बात को ढंग से उच्चस्तर तक नहीं पहुंचा पा रहें हैं। यही कारण हैं कि पिछले करीब छह महीने से वो मंदिर के जीर्णोद्धार के लिये प्रयासरत हैं। बोले, अब बहुत हुआ। उपेक्षा और नहीं सहन होगी। 10 जून को जिंदा समाधि लूंगा। महंत के ऐलान को लेकर चार दिन पहले प्रशासनिक टीम भी उनसे मिलने पहुंची थी। उनको समझाया लेकिन बात नहीं बनी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।