Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsLucknow Police Arrest Witness in Love Jihad Case Involving KGMU Resident Doctor
केजीएमयू प्रकरण में लखनऊ पुलिस का छापा, निकाह कराने वाला गवाह गिरफ्तार

केजीएमयू प्रकरण में लखनऊ पुलिस का छापा, निकाह कराने वाला गवाह गिरफ्तार

संक्षेप:

Pilibhit News - लव जिहाद मामले में केजीएमयू लखनऊ के रेजीडेंट डॉक्टर रमीज मलिक की गिरफ्तारी के बाद लखनऊ पुलिस ने निकाह के गवाह सारिक खान को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर पर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का आरोप है। मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने गवाह को गिरफ्तार कर लखनऊ ले गई।

Jan 30, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

पीलीभीत। लव जिहाद के मामले में केजीएमयू लखनऊ के रेजीडेंट डॉक्टर के जेल जाने के बाद अब लखनऊ पुलिस ने पहली पत्नी के साथ निकाह के दौरान गवाह बने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ की चौक कोतवाली पुलिस ने कोतवाली पुलिस की मदद से यहां छापा मारकर गवाह को उसके घर से आरोपी को गिरफ्तार किया है। लखनऊ पुलिस की छापेमारी के दौरान मोहल्ले में हड़कंप मचा रहा। इस मामले में निकाह कराने वाला काजी भी पीलीभीत का है। दिसंबर 2025 में केजीएमयू में अध्ययनरत एक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मामले में छा़त्रा की तहरीर पर लखनऊ की चौक कोतवाली में केजीएमयू के रेजीडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी रमीज मलिक का पैतृक मकान न्यूरिया कस्बे में है। लखनऊ पुलिस ने न्यूरिया स्थित आवास पर पहुंचकर फरारी का नोटिस चस्पा किया था। जांच में यह भी सामने आया था कि रमीज मलिक ने अपनी पहली पत्नी का भी धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया था। यह निकाह पीलीभीत के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फीलखाना निवासी काजी ने पढ़ा था। निकाह के दौरान पीलीभीत का ही युवक गवाह भी बना था। 15 दिन पहले लखनऊ की चौक कोतवाली पुलिस ने पीलीभीत आकर गवाह और काजी से पूछताछ की थी। हालांकि उस समय उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डॉ. रमीज मलिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डॉक्टर से हुई पूछताछ के बाद आरोपियों के नाम खोले गए। न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद लखनऊ की चौक कोतवाली पुलिस गुरुवार को पीलीभीत पहुंची। पुलिस ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से पंजाबियान मोहल्ले में छापेमारी कर सारिक खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को अपने साथ लखनऊ ले गई। वहीं, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार ने बताया कि लखनऊ पुलिस पीलीभीत आई थी। मुकदमे में नामजद आरोपी को पुलिस कानूनी कार्रवाई के बाद अपने साथ ले गई है।