जहानाबाद के होनहारों ने नाम रोशन किया
Pilibhit News - जहानाबाद के अविनाश कुमार ने समीक्षा अधिकारी पद के लिए 175वीं रैंक प्राप्त की है, जबकि सईद अहमद की बेटी हुमा ने एआरटीओ पद के लिए चौथी रैंक हासिल की। दोनों परिवार में खुशी का माहौल है। अविनाश ने 2017 में बीकॉम और 2019 में एमबीए किया। हुमा ने बीटेक किया और अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त की।

जहानाबाद। प्रतिभाएं परिचय की मोहताज नहीं होतीं। नगर के दो होनहारों ने परिवार का नाम रोशन किया है। इससे परिवार में खुशी की लहर है। घर पहुंच कर होनहारों की सराहना हो रही है। क्षेत्र के गोनेरा निवासी पीतम लाल के बड़े पुत्र अविनाश कुमार का समीक्षा अधिकारी पद के लिए चयनहुआ है। परीक्षा में उनकी 175वीं रैंक आई है। पीतम लाल के दो पुत्र अविनाश कुमार तथा उज्जवल एवं बेटी कविता देवी को नियमिम शिखा दिलाई। बड़े पुत्र अविनाश कुमार ने यूपीपीसीएस में 175वीं रैंक पाई है। समीक्षा अधिकारी पद पर चयन ने परिवार में खुशियां हैं। अविनाश कुमार ने बताया कि 2017 में बी काम कर 2019 में एमबीए किया।
2022 से तैयारी कर रहे हैं। आए परिणाम के बाद पिता पीतम लाल मां चंपा देवी छोटे भाई उज्जवल तथा बहन कविता देवी उत्साहित हैं।इधर, जहानाबाद के ही मोहल्ला सादात निवासी सईद अहमद उर्फ सैदू ने फरीदाबाद में रहकर अपना कारोबार करते हुए अपनी बेटी हुमा को पढ़ाया। हुमा की शादी बहेडी के मोहम्मद जावेद से की। दोनो पति पत्नी गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। दो बच्चों की परवरिश और घर की जिम्मेदारियों के बीच हुमा ने पढ़ाई की। घर में मिले सहयोग के बाद बी टेक किया। वर्ष 2024 के बाद 2025 में परीक्षा दी। अब 2026 में इंटरव्यू के बाद एआरटीओ पद के लिए चौथी रैंक हासिल की। यहां जहानाबाद पहुंचने पर उनका परिजनों ने स्वागत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


