एसडीएम साहब एक साल हो गया बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइट

Feb 09, 2026 01:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News - अमरिया में, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर पंचायत का दर्जा दिलाने और हाईवे की बंद स्ट्रीट लाईट जलाने के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि अंधेरे के कारण कई चोरी की घटनाएं हुई हैं। सफाई की कमी और सफाईकर्मियों की मनमानी के कारण गंदगी बढ़ रही है, जिससे चार नए सफाईकर्मियों की आवश्यकता है।

एसडीएम साहब एक साल हो गया बंद पड़ी हैं स्ट्रीट लाइट

अमरिया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष असगर अली की अगुवाई में पदाधिकारियों ने तहसील में डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मयंक गोस्वामी को दिया। ज्ञापन में क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने और बरसों से बंद पड़ी हाईवे की स्ट्रीट लाईटे जलवाने का आग्रह किया गया। बताया कि अंधेरे के कारण कई बार चोरियां हो चुकी हैं। अधिकारियों को समस्या से कई बार अवगत भी कराया गया पर समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा कस्बे में लगातार गंदगी साफ सफाई में कमी है, जिसका कारण सफाईकर्मी अपनी मनमानी करते है। यहां कम से कम चार सफाई कर्मियों की नियुक्ति भी हो जिससे साफ सफाई और बेहतर हो सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ज्ञापन देने वालो में युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कौशल गुप्ता, इमरान कादरी, अंशुल गुप्ता, मदनलाल गुप्ता, तारिक, वसीम अब्बास आदि व्यापारी थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।