Leopard Terrorizes Villagers Near PTR Preys on Stray Dogs गन्ने के खेत को तेंदुआ ने बनाया ठिकाना, ग्रामीणों में दहशत, Pilibhit Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsLeopard Terrorizes Villagers Near PTR Preys on Stray Dogs

गन्ने के खेत को तेंदुआ ने बनाया ठिकाना, ग्रामीणों में दहशत

Pilibhit News - पीटीआर के जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने गन्ने के खेत में डेरा डाल रखा है। वह रोज़ाना आवारा कुत्तों का शिकार कर रहा है, जिससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने तेंदुए को जंगल में खदेड़ने की मांग की है। तेंदुए...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतMon, 30 Dec 2024 12:16 AM
share Share
Follow Us on
गन्ने के खेत को तेंदुआ ने बनाया ठिकाना, ग्रामीणों में दहशत

पीटीआर के जंगल से बाहर निकले तेंदुए ने आबादी किनारे गन्ने के खेत में डेरा डाल रखा है। तेंदुआ रोजाना आबादी में पहुंचकर आवारा कुत्तों का शिकार कर रहा है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने तेंदुए को जंगल में खदेड़ने की मांग की है। ताकि उसके आतंक से निजात मिले। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव बीरखेड़ा चांदूपुर से पीटीआर की माला रेंज का जंगल करीब ढाई किमी. दूर बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने मुताबिक बाघ और तेंदुआ अक्सर शिकार की तलाश में जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र में दस्तक देते रहते हैं। करीब चार दिन पहले तेंदुए की चहलकदमी गांव के पास खेतों में देखी जा रही है। एक दिन पहले उसने गांव के भगवत के घर के सामने आकर आवारा कुत्ते का शिकार किया। इससे पहले भी वह दो कुत्तों को शिकार कर चुका है। रविवार को सुबह के वक्त गन्ने के खेत की मेड़ पर टहलते हुए तेंदुआ देखा गया। लोगों के शोर मचाने पर वह गन्ना फसल के भीतर चला गया। सूचना पर सामाजिक वानिकी के वन दरोगा अजमेर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए और जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने एक आवारा कुत्ते पर झपट्टा मारा। इसके बाद गन्ने के खेत में जाकर छिप गया। टीम निगरानी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।