Pilibhit News: बरखेड़ा में मिले तेंदुए के पगचिन्ह, निगरानी में लापरवाही का आरोप

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: बरखेड़ा में तीन दिन के सन्नाटे के बाद तेंदुए की गतिविधि से ग्रामीण परेशान हैं। वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम कभी भी ठोस कार्रवाई नहीं करती है। तेंदुए के पदचिन्ह मिले हैं और क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है।

Pilibhit News: बरखेड़ा में मिले तेंदुए के पगचिन्ह, निगरानी में लापरवाही का आरोप

Pilibhit News: बरखेड़ा। तीन दिन सन्नाटे के बाद अचानक एक बार फिर से बरखेड़ा क्षेत्र में तेंदुए ने दस्तक दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर तेंदुए की निगरानी में लापरवाही का आरोप लगाया है। हांलाकि टीम ने पहुंच कर पदचिन्हों को ट्रेस किया। क्षेत्र में एक बार फिर से खलबली सी है और आसपास लोग दहशत में हैं।

ग्रामीणों का आक्रोश

क्षेत्र के बहादुरपुर हुकमी के ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम जब भी आती है। खाली हाथ ही आती है। आरोप है कि न तो तेंदुए को लेकर कोई रणनीति और न ही उसे पकड़ने के लिए कोई इंतजाम किया गया है। वन विभाग द्वारा कैमरा तो लगा दिया गया है पर उसमें लोकेशन को देखने की दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। इस कारण गांव में लगातार तेंदुए की चहलकदमी है। मंगलवार को ग्रामीणों ने सूचना दी। तब वन विभाग के वन दरोगा राहुल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ भ्रमण के दौरान तेंदुए के पदचिन्ह देखे गए हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत और भी बढ़ गई है।

तेंदुए की सक्रियता

ग्रामीणों के मुताबिक करीब पंद्रह दिनों से लगातार तेंदुए की चहलकदमी है। कुछ दिन पहले तेंदुआ एक कुत्ते को अपना शिकार बना चुका है। वन विभाग को गंभीर कदम उठाने चाहिए। ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और लोग अपने खेतों में सुकून से जा सकें। सूचना मिलने पर बीसलपुर रेंज की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पगमार्क मिले हैं। वन विभाग की टीम के मुताबिक निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों को अलर्ट किया गया है।

सामान्य प्रश्न

बरखेड़ा क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता कब से है?
ग्रामीणों के मुताबिक करीब पंद्रह दिनों से लगातार तेंदुए की चहलकदमी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।