Pilibhit News: तेंदुआ ने गैरतपुर जप्ती को बनाया ठिकाना, गन्ने के खेत में देखे जाने से खलबली

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

Pilibhit News: पूरनपुर में चीनी मिल के पास तेंदुआ देखा गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सामाजिक वानिकी टीम ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया लेकिन वह सुरक्षित स्थान पर चला गया। गन्ने के खेत में तेंदुआ की स्थिति का पता लगाने का प्रयास जारी है, जबकि लोग चिंतित हैं।

Pilibhit News: तेंदुआ ने गैरतपुर जप्ती को बनाया ठिकाना, गन्ने के खेत में देखे जाने से खलबली

Pilibhit News: पूरनपुर। चीनी मिल में देखे पिंजरा लगाने के बाद तेंदुआ ने गैरतपुर जप्ती को नया ठिकाना बना लिया। दूसरे दिन गन्ने के खेत में उसके देखे जाने के बाद सामाजिक वानिकी टीम ने घेराबंदी कर दी। पानी भरा होने से तेंदुआ की सही लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी। आबादी के पास तेंदुआ के चहलकदमी करने से दहशत बनी हुई है। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल में तेंदुआ देखे जाने के बाद सोमवार को सामाजिक वानिकी ने उसके पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। उसके बाद तेंदुआ चीनीमिल से बाहर निकल गया। सोमवार रात उसके पूरनपुर की ओर मजार के सामने वाले रास्ते पर नाले के पास देखा गया था।

उसके बाद से सामाजिक वानिकी की टीम लगातार तेंदुआ की निगरानी कर रही है। बुधवार को तेंदुआ गैरतपुर जप्ती में इकबाल सिंह के गन्ने के खेत में देखा गया। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर कपिल कुमार टीम के साथ पहंुच गए। उन्होंने गन्ने के आस पास तेंदुआ के पगमार्क ट्रेस करने का प्रयास किया लेकिन पानी भरा होने से पगमार्क नहीं मिले। तेंदुआ गन्ने के खेत में ही मौजूद होना बताया जा रहा है। टीम तेंदुआ की निगरानी मे लगी हुई है। दो दिनों से आबादी के पास तेंदुआ के चहलकदमी करने से लोगों में दहशत बनी हुई है। वनदरोगा सुरजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को चीनीमिल के पूर्व दिशा की ओर से तेंदुआ घूमा देखा गया था। दोपहर में उसके गैरतपुर जप्ती गांव के पास गन्ने के खेत में होने की सूचना मिली है। तेंदुआ की निगरानी की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: तेंदुआ ने गैरतपुर जप्ती को बनाया ठिकाना, गन्ने के खेत में देखे जाने से खलबली