Pilibhit News: कमरे में तेंदुआ घुसने का मचा शोर, पहुंची टीमें

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share

Pilibhit News: जहानाबाद में जलभराव के बीच तेंदुआ आने की सूचना से दहशत फैल गई। एक महिला ने कमरे में तेंदुआ होने की बात कही, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, टीम ने कमरे में तेंदुआ या किसी अन्य वन्यजीव की पुष्टि नहीं की। लोग राहत महसूस करके चले गए।

Pilibhit News: कमरे में तेंदुआ घुसने का मचा शोर, पहुंची टीमें

Pilibhit News: जहानाबाद। आसपास जलभराव के बीच जहानाबाद में तेंदुआ पहुंचने की सूचना से दहशत फैल गई। एक महिला ने एक घर के कमरे में तेंदुआ होने की बात की तो आनन फानन में खाबड़ लगा कर यहां सर्च आपरेशन किया गया। हालांकि गनीमत रही कि ऐसा कुछ नहीं मिला। जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरनापुर में तेंदुआ की सूचना पर गांव तथा क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। सूचना पर जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक जयशंकर और वन विभाग के अधिकारी गांव पहुंचे। ग्रामीण अबरार खान की पत्नी ने कमरे में तेंदुआ होने का दावा किया। इस पर वन विभाग तथा पुलिस की टीम सक्रिय हुई।

खाबड़ लगा कर सर्च अभियान छेड़ा गया। पर कमरे में तेंदुया या अन्य कोई वन्यजीव नहीं होने की पुष्टि हुई। तब तक आसपास तमाम क्षेत्र के गांवों के लोग जुट गए। वन विभाग के दिग्विजय सिंह, रणजीत सिंह, राजू तथा प्रभारी निदेशक जहानाबाद जय शंकर सिंह ने पहुंच कर सबको मुतमईन किया। इसके बाद लोग वहां से राहत के बाद चले गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsपीलीभीतPilibhit News: कमरे में तेंदुआ घुसने का मचा शोर, पहुंची टीमें