Pilibhit News: सोंधा-पजाबा के पास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Pilibhit News: सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सोमवार सुबह सोंधा-पजाबा गांव के बीच तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। बारिश के कारण जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है। वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अब बाघ की खबर से भी ग्रामीण डरे हुए हैं।
सोंधा-पजाबा के पास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
Pilibhit News: सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सोमवार सुबह सोंधा-पजाबा गांव के बीच चकरोड़ पर तेंदुआ दिखा। खेत पर जा रहे ग्रामीणों ने दूर से मोबाइल में उसकी तस्वीर कैद कर ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बारिश के कारण इलाके में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ गई है। पहले से तेंदुआ और हाथी दिखने से परेशान ग्रामीण अब बाघ की खबर से दहशत में हैं। सूचना पर वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों से सतर्क रहने व अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की है।


