ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीतप्राइमरी स्कूल में घुसे तेंदुए ने कुत्ते का किया शिकार, दहशत

प्राइमरी स्कूल में घुसे तेंदुए ने कुत्ते का किया शिकार, दहशत

प्राथमिक स्कूल में तेंदुए की चहलकदमी से शिक्षक और छात्रों में दहशत का माहौल है। सुबह स्कूल पहुंची शिक्षिका पगचिन्ह देखकर सहम गई। तेंदुए ने स्कूल परिसर कुत्ते को निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंचे वन...

प्राइमरी स्कूल में घुसे तेंदुए ने कुत्ते का किया शिकार, दहशत
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 27 Feb 2020 01:39 AM
ऐप पर पढ़ें

प्राथमिक स्कूल में तेंदुए की चहलकदमी से शिक्षक और छात्रों में दहशत का माहौल है। सुबह स्कूल पहुंची शिक्षिका पगचिन्ह देखकर सहम गई। तेंदुए ने स्कूल परिसर कुत्ते को निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। विभागीय कर्मचारी तेंदुए के जंगल में आने की बात कह रहे हैं। स्कूल के पड़ोस में जंगल होने से लोगों में दहशत का माहौल है।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा खुली होने से जंगली वन्यजीवों की आबादी में आने की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। कलीनगर तहसील क्षेत्र का गांव कीरतपुर पीटीआर की बराही रेंज के जंगल से सटा हुआ है। यहां गांव और खेतों में आए दिन तेंदुआ, बाघ सहित अन्य वन्यजीवों की चहलकदमी देखी जाती है। बुधवार गांव के ही निकट प्राथमिक स्कूल में तेंदुआ घुस गया। उसने स्कूल परिसर में ही कुत्ते का शिकार किया। इंचार्ज अध्यापिका निधि दिवाकर ने स्कूल परिसर में ही तेंदुए के पगचिन्ह देखे। तब सूचना ग्रामीणों को दी। तो ग्रामीण कुछ दिन से तेंदुए की चहलकदमी की बात कहने लगे। इसको लेकर शिक्षक और बच्चे काफी डर गए। स्कूल सीमा से ही पांच सौ मीटर की दूरी पर जंगल स्थित है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना सामाजिक वानिकी अधिकारियों से की। इस पर वन दरोगा अजमेर सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। लोग बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। शिक्षिका ने बताया कि विद्यालय में फुल 35 छात्र पंजीकृत हैं। तेंदुए की दहशत से बच्चों के स्कूल कम आने की उम्मीद है।

कीरतपुर स्कूल में तेंदुए घुसने की सूचना मिली थी। स्कूल में मिले पग चिन्ह तेंदुए के लग रहे हैं। अब तेंदुए के जंगल की ओर जाने की संभावना जताई जा रही है। स्कूल से जंगल की सीमा पांच सौ मीटर की दूरी पर है।

अजमेर सिंह, वन दरोगा, सामाजिक वानिकी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें