ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीततेंदुए ने आबादी में घुसकर बछिया का बनाया निवाला

तेंदुए ने आबादी में घुसकर बछिया का बनाया निवाला

मंगलवार की रात तेंदुए ने सीमावर्ती गांव गभिया में पहुंचकर एक बछिया का शिकार किया। तेंदुए ने बछिया को 50 मीटर दूर ले जाकर उसको निवाला बना लिया। सुबह आबादी क्षेत्र में मरी पड़ी बछिया देखकर ग्रामीणों ने...

तेंदुए ने आबादी में घुसकर बछिया का बनाया  निवाला
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतThu, 30 May 2019 01:46 AM
ऐप पर पढ़ें

मंगलवार की रात तेंदुए ने सीमावर्ती गांव गभिया में पहुंचकर एक बछिया का शिकार किया। तेंदुए ने बछिया को 50 मीटर दूर ले जाकर उसको निवाला बना लिया। सुबह आबादी क्षेत्र में मरी पड़ी बछिया देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पदचिन्ह ट्रेस किए। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। आबादी क्षेत्र में तेंदुए के शिकार करने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

भारत नेपाल सीमा से सटे गांव बूंदीभूड़, नौजल्हा नकटहा, रमनगरा, कंजिया सिंहपुर, महाराजपुर सहित दर्जनों गांव में पिछले दस माह से तेंदुए का आतंक है। शिकार की तलाश में तेंदुआ जंगल से निकलकर आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। बतादें कि इस क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने तीन तेंदुओं को पिंजरे में कैद कर जंगल में छोड़ा भी जा चुका है। इसके बावजूद ग्रामीणों को तेंदुए के आतंक से निजात नहीं मिल पा रही है। लगभग एक सप्ताह पहले तेंदुए ने महाराजपुर, कंजिया सिंहपुर और बूंदीभूड़ में पशुओं पर हमला किया था। इनमें दो पशुओं की मौत हो गई थी। ग्रामीणों की मांग पर तेंदुए को ट्रेस करने के लिए वन विभाग ने नौजल्हा, बालूमठ और बूंदीभूड़ में कैमरे भी लगाए हैं लेकिन तेंदुआ की तस्वीर उनमें कैद नहीं हो रही है। मंगलवार की रात तेंदुए ने गांव गभिया सहराई में दस्तक दी। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने आबादी क्षेत्र में घुसकर गांव के संतोष तरफदार के घर में बंधी बछिया पा हमला कर उसको मार दिया। इसके बाद उसे पचास मीटर दूर ले जाकर निवाला बना लिया। बुधवार सुबह ग्रामीणों को जागने पर इसकी जानकारी हुई। उन्होंने वन विभाग को तेंदुए की दस्तक होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पदचिन्ह देखे और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। आबादी में घुसकर बछिया का शिकार करने से ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत देखी जा रही है। उन्होंने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

----

सीमावर्ती गांवों की आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे तेंदुए की लोकेशन ट्रेस करने को कैमरे लगाए गए हैं। जिस जगह पर लोकेशन मिलेगी वहीं पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा। हालांकि अभी किसी कैमरे में तेंदुए की तस्वीर कैद नहीं हुई है।

वजीर हसन

वन क्षेत्राधिकारी, बराही

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें