Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsLeopard Attacks Stray Cattle in Ramnagar Jagatpur Forest Officials Respond
गो के बाहर बाघ ने गोवंश का किया शिकार

गो के बाहर बाघ ने गोवंश का किया शिकार

संक्षेप:

Pilibhit News - रामनगर जगतपुर में एक तेंदुआ ने रात के समय गोशाला के बाहर आवारा गोवंश पर हमला किया। ग्राम प्रधान कुंदनलाल ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पगमार्क ट्रेस किए और...

Sep 15, 2025 03:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

दियोरिया कला। रामनगर जगतपुर गौशाला के बाहर जंगल में रात के समय बाघ ने एक गोवंश को शिकार बना लिया। ग्राम प्रधान कुंदनलाल ने घटना की सूचना सामाजिक वानिकी बीसलपुर को दी। तब वन दरोगा सुरेश गंगवार, वनरक्षक इकवाल, टाइगर ट्रेकर बशीर अहमद, राम औतार, भूपराम आदि मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों का दावा है कि यह बाघ नहीं तेंदुआ है। बरखेड़ा विकास खंड के गांव रामनगर जगतपुर में गांव के बाहर जंगल में गोशाला है। गौशाला की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से तार फेसिंग की गई। गौशाला के बाहर जंगल में आवारा गोवंश घूमते रहते हैं। शनिवार की रात गोशाला के बाहर जंगल में बाघ ने आवारा गोवंश का शिकार किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुबह जब चौकीदार ने गोवंशीय पशु का शव देखा। तो उसने ग्राम प्रधान कुंदनलाल को घटना की सूचना दी। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना सामाजिक वानिकी विभाग बीसलपुर को दी। सूचना पर वन दरोगा सुरेश गंगवार, वनरक्षक इकवाल, टाइगर ट्रेकर बशीर अहमद,राम औतार भूपराम मौके पर पहुंचे। उन्होंने गौवंश के अवशेष देखे। टीम ने बाघ के पगमार्क भी ट्रेस किए। वन विभाग ने चौकीदार से गौशाला में रहने वाले गौवंशीय पशुओं को गौशाला के अंदर रखने के निर्देश दिए। बाघ की दहशत ग्रामीणों में है। ग्रामीणों से अकेले खेतों की तरफ नहीं जाने की अपील की गई है। वन दरोगा सुरेश गंगवार ने बताया कि रामनगर जगतपुर गौशाला के बाहर जंगल में एक आवारा गौवंश पर तेंदुआ ने हमला किया था। पगमार्क ट्रेस करने पर पता चला कि बाघ नहीं तेंदुआ है।