ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश पीलीभीततेंदुए ने घर में बंधी बछिया पर हमला कर किया घायल

तेंदुए ने घर में बंधी बछिया पर हमला कर किया घायल

शनिवार की रात भारत नेपाल सीमावर्ती गांव कंजिया सिंहपुर में तेंदुए ने घर में घुसकर बछिया पर हमला कर उसको घायल कर दिया। पशुओं के शोर पर ग्रामीण जाग गए। शोर करने पर तेंदुआ घायल बछिया को छोड़कर जंगल की...

तेंदुए ने घर में बंधी बछिया पर हमला कर किया घायल
हिन्दुस्तान टीम,पीलीभीतMon, 20 May 2019 12:12 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार की रात भारत नेपाल सीमावर्ती गांव कंजिया सिंहपुर में तेंदुए ने घर में घुसकर बछिया पर हमला कर उसको घायल कर दिया। पशुओं के शोर पर ग्रामीण जाग गए। शोर करने पर तेंदुआ घायल बछिया को छोड़कर जंगल की तरफ चला गया। सूचना पर पहुंच वन कर्मियों ने पदचिन्ह टे्रस किए और ग्रामीणों से जानकारी की।

उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है। सीमावर्ती गांवों में पिछले कई माह से तेंदुए का आतंक देखा जा रहा है। आए दिन तेंदुआ शिकार की तलाश में आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। पालतू और आवारा पशुओं पर हमला कर घायल कर रहा है। कई पशुओं को तेंदुआ निवाला भी बना चुका है। शुक्रवार की रात गांव महाराजपुर में तेंदुआ दिग्विजय के घर में घुसकर बछिया उठा ले गया था। घर के पास के खेत में ले जाकर तेंदुए ने बछिया का निवाला बना लिया था। शनिवार की रात तेंदुए ने सीमावर्ती गांव कंजिया सिंहपुर में दस्तक दी। गांव के मनोहर मलिक के घर तेंदुआ घुस गया और आंगन में बंधी बछिया पर हमला कर दिया।

उसके शोर पर ग्रामीण जाग गए। इससे तेंदुआ घायल बछिया को छोड़कर जंगल की तरफ चला गया। तेंदुए के फिर आने की आशंका के चलते ग्रामीणों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ी। सुबह सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बछिया को देखा और तेंदुए के पदचिन्ह ट्रेस किए। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए आए दिन सीमावर्ती गांवों में शिकार के लिए दस्तक दे रहा है। इससे पशुओं के साथ नन्हें मुन्ने बच्चों को भी खतरा है। ग्रामीणों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। अधिकारियों की माने तो वन विभाग ने तेंदुए की निगरानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों को भी तेंदुए से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें