अधिवक्ताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत मध्यस्थता केंद्र के बेहतर संचालन के लिए 1 से 5 जून तक 12 अधिवक्ताओं का लखनऊ में प्रशिक्षण होगा। जिला जज रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में यह प्रशिक्षण 40 घंटे का होगा, जिसमें विभिन्न अधिवक्ताओं को नामित किया गया है।

अधिवक्ताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण लखनऊ में

पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित होने वाले मध्यस्थता केंद्र के बेहतर संचालन के लिए एक दर्जन अधिवक्ताओं का एक से पांच जून तक लखनऊ में प्रशिक्षण होगा। जजी परिसर में जिला जज रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यरत है। प्राधिकरण के मध्यस्थता केंद्र के बेहतर संचालन के लिए ओमकार गुप्ता, राम सिंह, अरुण कुमार मिश्रा, कुलविंदर सिंह, अमित पाठक, तारा दत्त, प्रवीण कुमार जायसवाल, काजी रिफाकत हुसैन फरहान, गुफरान अली रजवी, राधा रानी, रिचा दीक्षित और रीता शर्मा को नामित किया गया है। इन अधिवक्ताओं का पहली जून से पांच जून तक न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान लखनऊ में 40 घंटे का प्रशिक्षण होगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।