
रामपुर में साथी को गोली मार कर हत्या किए जाने के मामले में उबाल
Pilibhit News - पीलीभीत में अधिवक्ताओं ने रामपुर में अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक क्षतिपूर्ति और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की।
पीलीभीत। रामपुर में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने के मामले में यहां अधिवक्ताओं में जिले में उबाल आ गया। जिला मुख्यालय समेत तहसील स्तर पर भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने रामपुर में बुधवार को अधिवक्ता फारूक अहमद खान की गोली मारकर निर्मम हत्या किए जाने पर नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। लंबे समय से अधिवक्ता प्रोटेक्शन अधिनियम लागू किए जाने की मांग की जा रही है। पर अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
लगातार घटनाएं हो रही है। नाराजगी जताते हुए अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष राजीव अवस्थी, महासचिव विद्या राम वर्मा की अगुवाई में जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर गहरी नाराजगी जताई। बीसलपुर और पूरनपुर में भी अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक क्षतिपूर्ति और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाने की मांग करते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को भी जल्द से जल्द लागू करने की मांग उठाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




