Hindi NewsUttar-pradesh NewsPilibhit NewsLand Dispute in Bisalpur Leads to Shooting and Discovery of Teen s Body
अभयपुर भगवंतपुर के युवक की देवहा नदी में मिली लाश

अभयपुर भगवंतपुर के युवक की देवहा नदी में मिली लाश

संक्षेप:

Pilibhit News - बीसलपुर के गांव अभयपुर और नगरिया फतेहपुर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में फायरिंग हुई। इस घटना में एक किशोर का शव देवहा नदी से बरामद किया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Dec 07, 2025 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share Share
Follow Us on

बीसलपुर। संवाददाता गांव अभयपुर, भगवन्तपुर व नगरिया फतेहपुर के लोगों के बीच चल रहे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग हुई। जिससे भगदड़ मच गई। इसके बाद एक किशोर का शव देवहा नदी से बरामद किया गया। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बीसलपुर के गांव अभयपुर भगवन्तपुर निवासी बलराम सिंह व नगरिया फतेहपुर निवासी ग्राम प्रधान सुरेंद्र गंगवार के बीच दशकों से देवहा की तलहटी पर जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कई बार दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और फायरिंग भी हुई। बताया जाता है कि देवहा की तलहटी पर गन्ना काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सुबह बलराम पक्ष के लोग खेत में गन्ना काट रहे थे। आरोप है कि तभी सुरेंद्र पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और फायरिंग होने लगी। जिससे बलराम पक्ष के लोग भाग खड़े हुये। बलराम का पुत्र पंकज सिंह और उनक पुत्र विकास सिंह 18 जब घर नहीं पहुंचा। तब उसे तलाश किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव देवहा से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ प्रगति चौहान कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या कर शव देवहा में डालने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। 00 दोनों पक्षों में दशकों से चल रहा है जमीनी विवाद बीसलपुर के गांव नगरिया के सुरेंद्र गंगवार व बलराम सिंह के बीच दशकों से जमीनी जंग चली आ रही है। कई बार दोनों पक्षों के बीच फसल काटने को लेकर फायरिंग हुई थी और झगड़ा होने पर दोनों पक्ष के लोग घायल भी हुए थे, लेकिन जमीनी विवाद खत्म नहीं हुआ। फसल जो बोता तो दूसरा पक्ष उसे काट लेता था। गन्ना काटने को लेकर ही तीन दिनों से विवाद चल रहा है। 00 बीसलपुर के गांव अभयपुर भगवन्तपुर व नगरिया फतेहपुर के सुरेंद्र गंगवार पक्ष के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। कार्रवाई की जा रही है। संजीव कुमार शुक्ला, कोतवाल बीसलपुर।