
वतन वापसी के लिए डीएम और एएसपी से लगाई गुहार,पुलिस ने शुरू की जांच
Pilibhit News - वतन वापसी के लिए डीएम एएसपी से लगाई गुहार,पुलिसवतन वापसी के लिए डीएम एएसपी से लगाई गुहार,पुलिसवतन वापसी के लिए डीएम एएसपी से लगाई गुहार,पुलिसवतन वापसी
पीलीभीत, संवाददाता। किर्गिस्तान में फंसे जिले के 12 से अधिक युवकों की घर वापसी को लेकर परिजनों ने शनिवार को डीएम और एएसपी से मिलकर गुहार लगाई है। एएसपी के निर्देश पर सुनगढ़ी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़ित परिवारों को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए हैं। इसके अलावा कंपनी संचालकों से भी पुलिस ने बातचीत की है। हालांकि अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। बरखेड़ा क्षेत्र के पैनिया हिम्मत की पुष्पा, विपिन, गजरौला क्षेत्र के बैजूपुर निवासी प्रेमवती सहित 12 लोगों के परिजनों ने शनिवार को डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
जिसमे कहा गया है कि जिले के अलग अलग स्थानों पर रहने वाले 12 लोगों को थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक कॉलोनी में स्थित एक कंपनी के माध्यम से रूस भेजने की बात कह कर लाखों रुपए ले लिए थे। इसके बाद वर्क वीजा लगवा कर उन सभी लोगों को किर्गिस्तान भेज दिया गया। उन सभी लोगों को 21 सितंबर को मुंबई एयरपोर्ट से किर्गिस्तान भेजा गया था। आरोप है कि किर्गिस्तान में उनको ठेकेदार के द्वारा बेच दिया गया है। इसकी जानकारी उन लोगों ने फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से दी थी। वीडियो कॉल में यह भी कहा गया कि वहां उनको बंधक बनाकर रखा जाता है। उनको भूखा प्यासा रखा जाता है। कार्य करने से मना करने पर मारपीट और प्रताड़ना तक की गई। वेतन न देने का भी गंभीर आरोप लगाया गया है। विदेश भेजे गए युवकों के परिजनों ने सभी लोगों को अपने घर वापस बुलवाने की मांग की है। इस मामले में एएसपी ने सीओ सिटी और सुनगढ़ी पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को सुनगढ़ी पुलिस ने पीड़ित परिवारों से मामले से संबंधित अलग-अलग बयान दर्ज किए। अभिलेखों की जांच भी की गई है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएगा,उसी के हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




